{"_id":"5a0858a74f1c1b87698baecd","slug":"121510496423-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडीकल कॉलेज के वार्डों की दीवारों में हो रहा पानी का रिसाव, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडीकल कॉलेज के वार्डों की दीवारों में हो रहा पानी का रिसाव, मरीज परेशान
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के वार्डों की दीवारों में पानी का रिसाव होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि दीवारों में भारी सीलन हो गई है। दीवारों में पानी का रिसाव होने से रंग भी उखड़ रहा है। मरीजों को वार्ड में आराम करने में परेशानी हो रही है। वहीं, ठंड भी ज्यादा हो रही है।
यह समस्या अस्पताल में लंबे समय से है, लेकिन अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने समस्या का हल नहीं निकाला है। इसका खामियाजा उपचाराधीन मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल की चौथी, तीसरी मंजिल और नेत्र वार्ड की दीवारों में पानी की रिसाव लंबे समय से हो रहा है। पानी का रिसाव कैसे हो रहा है। इसके बारे में कभी भी किसी ने जानने की कोशिश नहीं की गई। हालांकि मरीजों ने कई बार अस्पताल प्रबंधन से पानी रिसाव का समाधान करने की मांग की, परंतु उनकी मांग को अनसुना किया गया। सीलन की वजह से मरीजों को अतिरिक्त बीमारी होने का खतरा बढ़ रहा है। वार्ड में मरीज ज्यादा ठंड महसूस कर रहे हैं।
तीमारदारों में योगेश कुमार, चमन सिंह, योग राज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, चतरो राम, संजीव कुमार, तिलक और रूप लाल ने बताया कि अस्पताल के कुछेक वार्डों में पानी का रिसाव हो रहा है। इसका समाधान करना अति आवश्यक है। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। उन्होंने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि दीवारों में हो रहे पानी रिसाव का उचित हल खोजा जाए।
विज्ञापन
इसी अस्पताल पर निर्भर है पांच लाख की आबादी
जिले की 5,18,844 की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पर ही निर्भर है। बावजूद इसके मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों की दीवारों से होने वाले पानी का रिसाव और दीवारों की सीलन मरीजों और उनके तीमारदारों को बीमार करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।
इनसेट
जल्द किया जाएगा समस्या का समाधान: चिकित्सा अधीक्षक
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। दीवारों में हो रहे पानी की रिसाव की जांच की जाएगी। जल्द ही पानी के रिसाव को रोकाने बारे उचित पग उठाए जाएंगे, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न आए।