{"_id":"5a059d5f4f1c1bf3538bc560","slug":"121510317407-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए आज रवाना होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए आज रवाना होंगे विद्यार्थी
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा।
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में चंबा जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी शनिवार को नौणी विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगेे। वहां 12 से 15 नवंबर तक राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए जिला से 55 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वे प्रतियोगिता में जिला चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही वैज्ञानिक प्रतिभा का भी प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले ये प्रतियोगिता तीस अक्तूबर से दो नवंबर तक होने वाली थी। लेकिन चुनावों के चलते शेड्यूल बदल दिया था। अब 12 से 15 नवंबर तक नया शेड्यूल जारी हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राएं विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रियाकलाप और विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने बताया कि 55 छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को रवाना होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन