फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पंजाब के भूपिंदर ने जीता बड़ी माली का खिताब

पंजाब के भूपिंदर ने जीता बड़ी माली का खिताब

Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के भूपिंदर ने जीता बड़ी माली का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। सुल्तानपुुर में रविवार को महा दंगल का आयोजन किया गया। रविवार को हुए मुकाबलों में पंजाब के भूपिंदर पहलवान ने बड़ी माली का खिताब जीता। जबकि अमृतसर के बग्गा के नाम दूसरी माली रही। वहीं मनसर के सन्नी ने तीसरी माली पर कब्जा किया। इसके साथ ही बाथरी के अजय ने छोटी माली को अपने नाम किया है। महादंगल देखने के लिए रविवार को हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर बड़ी माली के विजेता पहलवान को एक लाख एक हजार रुपये का नकद इनाम देकर नवाजा गया। इस मौके पर चौधरी परिवार के घर से लेकर लखदाता मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। लखदाता मंदिर में पूजा करने के बाद अखाड़े की पूजा की गई। इसके बाद छोटे बच्चों की कुश्ती करवाकर छिंज का शुभारंभ हुआ। महा दंगल में भाग लेने के लिए पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल सहित अन्य राज्यों के पहलवान पहुंचे। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी। हर कोई अपने पसंदीदा पहलवान को जीताने की होड़ लगाता रहा। छिंज मेला कमेटी के प्रेस सचिव संजय कुमार ने बताया कि महा दंगल का शुभारंभ गोविंद राज प्रोजेक्ट के कार्यकारी कार्यकारी निदेशक अमरीश सिंह ने किया। वहीं, महा दंगल के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सदर चंबा से भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर ने शिरकत की। पवन नैयर ने महा दंगल में बड़ी माली जीतने वाले पहलवान को एक लाख एक हजार रुपये ईनाम देकर नवाजा गया। दूसरी माली जीतने वाले पहलवान को 51000 रुपये और तीसरी माली के रूप में पहलवान को 31000 रुपये देकर नवाजा गया। इसके अलावा हिमाचल केसरी के विजेता पहलवान को 21000 रुपये और चंबा केसरी का खिताब जीतने वाले पहलवान को 11000 रुपये दिए। छिंज मेला के उपलक्ष्य पर वॉलीबाल प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें जिला के सभी टीमों को आमंत्रित किया गया था। इसमें विजेता रही टीम को 11000 रुपये और उपविजेता टीम को 7100 रुपये दिए गए। इस मौके पर छिंज मेला कमेटी प्रधान ओम प्रकाश, जर्म सिंह ठाकुर, बाबू राम ठाकुर, अरविंद शर्मा, रघुनाथ शर्मा, संजय कुमार, ईश्वर कुमार, रवि कांत, अर्जुन भारद्वाज, अमर सिंह वर्मा, सुखदेव ठाकुर, डॉ. विकास, याकूब मोहम्मद, अनिल गर्ग, सोहन लाल, रमेश कुमार शर्मा और वकील भारद्वाज सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed