{"_id":"594bfca34f1c1b8f3e8b45b3","slug":"121498152099-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-चौबिया मार्ग में थल्ला के पास डंगा धंसा, अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-चौबिया मार्ग में थल्ला के पास डंगा धंसा, अवरुद्ध
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। भरमौर-चौबिया मार्ग पर थल्ला के समीप डंगा धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। डंगा सुबह करीब आठ बजे धंसा। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग का दल मौके पर पहुंचा और डंगा लगाने का कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि जहां डंगा धंसा है वहां मत्स्य विभाग के टैंक की पाइप लाइन थी। पाइप लाइन से लगातार रिसाव होता रहता है। इसी वजह से डंगा धंसा है। डंगा धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से ब्रेक लग गई। स्थानीय लोगों को तहसील मुख्यालय भरमौर पहुंचने के लिए छोटे और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ने से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि डंगे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वीरवार देर शाम तक मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।