{"_id":"605e14d18ebc3edc0649ccaf","slug":"120-students-will-get-scholarship-in-the-district-chamba-news-sml365611628","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 120 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 120 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
चंबा। जिले के 120 छात्र-छात्राओं को मेधावी माध्यमिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक छात्र-छात्रा को आठ सौ रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में बजट भी जारी कर दिया गया है। साथ ही जल्द बजट को पात्रों के खातों में डालने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के मुताबिक माध्यमिक मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत इस बार पांचवीं कक्षा में मेरिट में रहे विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसके आधार पर ही छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। इससे पहले विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता था लेकिन कोरोना महामारी के चलते परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया। इस कारण विभाग की ओर से पांचवीं कक्षा के परिणाम को ही इसके लिए मापदंड रखा गया। इसके लिए करीब 96 हजार की राशि ब्लॉकों को जारी की गई है। इसे छात्रवृत्ति के तौर पर पात्र विद्यार्थियों के खाते में डाला जाएगा।
जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 120 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि वे जल्द इसका आवंटन करें।