फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   120 beds arranged in Kovid Care Center Cypress

कोविड केयर सेंटर सरू में 120 बेड की व्यवस्था

Sat, 15 Jan 2022 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
120 beds arranged in Kovid Care Center Cypress
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने बढ़ते मामलों के बाद व्यवस्था दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम नवीन तनवर ने कोविड केयर सेंटर सरू में व्यवस्थाओं का जांचा। कोविड केयर सेंटर सरू में 120 बेड स्थापित किए गए है, जहां संक्रमितों की पूरी देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिले में पिछले करीब दो सप्ताह से कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। वर्तमान में जिले में दो सौ से अधिक सक्रिय मामले हैं। रोजाना पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हो रही है। लक्षण वाले संक्रमितों को डीसीएच में रखा जा रहा है, जबकि बिना लक्षण वाले मरीजों को होमआइसोलेट किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान सरू में ही प्रशासन की ओर से कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ समय पहले कोरोना मामलों में कमी आने के बाद इस सेंटर को बंद कर दिया गया था। अब दोबारा संक्रमण दर बढ़ने पर इसे शुरू किया गया है। एसडीएम ने बताया कि कोविड केयर सेंटर सरू का दौरा किया गया और व्यवस्थाओं की जांच की गई। कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed