{"_id":"6972554485143ada950086aa","slug":"12-roads-to-be-built-in-bhatiyat-at-a-cost-of-rs-10353-crore-chamba-news-c-88-1-cmb1002-172664-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भटियात में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भटियात में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें
Thu, 22 Jan 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने विकास की बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के अंतर्गत भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण पर 103.53 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जबकि कुल सड़क लंबाई 67.22 किलोमीटर होगी।
पीएमजीएसवाई-4 के तहत स्वीकृत सड़कों में मोतला से सुखियारा, घटासनी पुल से भलोग, बलाना से बली, पातका से छतरेल, ट्रांसफार्मर से कालर जोलना, बड दरमण से बनोली, काहरी से रखेड़, मोरथू से जोलना, मरार, निचला मामल, तुलेर से कुडेरा और धरवाई शामिल हैं।
इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। भटियात विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीण जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
चंबा की 65 सड़कों को मिल चुकी मंजूरी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में जिले के लिए कुल 65 सड़कों को स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 326.64 किलोमीटर है, जिन पर लगभग 551.22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह योजना जिले के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।