फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 posts vacant for doctors, race to Chamba, 60 km away

Chamba News: चिकित्सकों को 12 पद खाली, 60 किमी दूर चंबा की लग रही दौड़

Mon, 23 Dec 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
12 posts vacant for doctors, race to Chamba, 60 km away
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का जिम्मा मात्र छह डॉक्टरों के कंधों पर है। डॉक्टरों के 12 पद पिछले कई साल से खाली पड़े हैं। इसकी वजह से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं। भरमौर की 31 पंचायतों में रहने लाली 70,000 आबादी डॉक्टरों की कमी से परेशान हैं। जिन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। इस कारण उन्हें 60 किलोमीटर दूर चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक नागरिक अस्पताल, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 19 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। उपमंडल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के 11 पद स्वीकृत हैं। इसमें छह पद खाली पड़े हैं। हाल ही में दो अन्य डॉक्टर इस अस्पताल से पीजी करने के लिए जा चुके हैं। ऐसे में इस अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज का जिम्मा मात्र दो डॉक्टरों के भरोसे हो गया है। समय रहते सरकार ने इन खाली पदों को नहीं भरा तो आने वाले समय में विभाग के लिए इन संस्थानों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। यही हाल होली, गरोला और मांदा स्वास्थ्य केंद्रों का है। जहां पर स्वीकृत पदों के मुताबिक डॉक्टर ही मौजूद नहीं है। समय पर सही इलाज न मिलने से मरीज दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


भरमौर में खाली चल रहे डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं। विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया। इसके बाद भी सरकार रिक्त पदों को नहीं भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. जनक राज, विधायक, भरमौर विस क्षेत्र

डॉक्टरों खाली पदों के बारे उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जल्द लोगों को राहत दिलाई जाएगी।
डाॅ. नलिन मिन्हास, कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी, भरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed