फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी के मुर्छ गांव में सेना के हेलीकाप्टरों से गिराया राशन

पांगी के मुर्छ गांव में सेना के हेलीकाप्टरों से गिराया राशन

Sat, 23 Feb 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पांगी के मुर्छ गांव में सेना के हेलीकाप्टरों से गिराया राशन
पांगी के मुर्छ गांव में सेना के हेलीकाप्टरों से गिराया राशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी के मुर्छ गांव में बर्फ में फंसे ग्रामीणों के लिए शनिवार को सेना के दो चीता हेलीकाप्टरों से तीन क्विंटल खाद्य सामग्री गिराई गई। खाद्य सामग्री के पहुंचने से गांव के 13 परिवारों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा पांगी से दो मरीजों और दो अन्य लोगों को भी किलाड़ से उधमपुर तक हेलीकाप्टर से लिफ्ट किया गया। सर्किट हाउस चंबा में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने ये जानकारी प्रदान की। जियालाल कपूर ने कहा कि चीता हेलीकॉप्टरों में लोगों के अधिक बैठने की क्षमता न होने की सूरत में पांगी से दो मरीजों और दो अन्य लोगों को भी किलाड़ से उधमपुर तक लिफ्ट किए गए हैं। कहा कि पांगी-भरमौर-चुराह में बर्फबारी के दौरान अगर कहीं पर भी राशन नहीं पहुंच पाता है, तो प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है कि हेलीकॉप्टरों के जरिये वहां पर खाद्य सामग्री की कमी को दूर करने के लिए राशन पहुंचाया जाएगा। कहा कि कबायली क्षेत्र पांगी में इस मर्तबा होने वाली भारी बर्फबारी के चलते क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हुई है। भरमौर-पांगी विधायक जियालाल कपूर ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें मुर्छ गांव में हिमखंड गिरने की सूचना मिली। ऐसे में विस सत्र बीच में छोड़कर वह पांगी पहुंचे। इसके बाद मौसम के खराब होने के बाद और बर्फबारी हो गई। ऐसे में उन्होंने जाना कि पांगीवासियों की चैहणी सुरंग की डिमांड जायज है। कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखेंगे कि पांगीवासियों की मुख्य मांग चैहणी सुरंग को शीघ्र पूरा किया जाए। विधायक ने कहा कि पांगी प्रवास के दौरान उन्होंने पांगी अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। हालांकि, इस दौरान अस्पताल में बेहतरीन व्यवस्था देखने को मिली। कहा कि छह दिनों के बाद वह और उनके साथ 130 लोगों का काफिला वाया पांगी से निकला। इस दौरान दो जेसीबी ने जम्मू तक की सीमा पर पड़ी बर्फ को हटाया। तब जाकर पांगी से 130 लोग वहां से बाहर निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed