{"_id":"5c4dd1c3bdec224df422d2b0","slug":"11548603843-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी की चार पंचायतों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी की चार पंचायतों में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की चार पंचायतों में पांच दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। पांच दिन पहले हुई बर्फबारी से ग्राम पंचायत सलूणी, खरल, सूरी और किलोड़ में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है। पंचायतों में पेयजल सप्लाई के लिए जो पाइप डाले गए हैं, वह पूरी तरह से जम चुकी हैं। इसके कारण ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में लोगों को बर्फ पिघलाकर पीने के पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। वहीं कुछ गांवों के लोग दो किमी दूर पैदल जाकर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं।
ग्रामीण चैन लाल, सुरेंद्र, मान सिंह, रविंद्र, कमलेश कुमार, हंसराज, अरविंद, राजेश कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि विकास खंड सलूणी की चार पंचायतों में रहने वाली दस आबादी के लिए बर्फबारी आफत बन गई है। बर्फ में पेयजल पाइप दब चुके हैं। इससे पाइप जाम हो चुकी हैं। इस कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीण आईपीएच विभाग और एसडीएम सलूूूणी को अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें समस्या से अवगत करवाया है। पेयजल सप्लाई बहाल करने को लेकर आईपीएच विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। जल्द पेयजल सप्लाई बहाल करवाई जाएगी।