फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीन दशक से नहीं बना सिकरीधार सीमेंट प्लांट

तीन दशक से नहीं बना सिकरीधार सीमेंट प्लांट

Thu, 24 Jan 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
तीन दशक से नहीं बना सिकरीधार सीमेंट प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान आरके महाजन ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इसमें जिला चंबा के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही मुद्दों को लेकर सरकार से मांग की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि चंबा के सिकरीधार में लगने वाले सीमेंट प्लांट के कार्य को जल्द शुरू करवाने की बात सांसद शांता कुमार ने कही थी। मगर अभी तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। करीब तीन दशकों से यह मामला लटका है। इसके अलावा बैठक में प्रस्तावित चैहणी और उतराला सुरंग का कार्य, चंबा में पासपोर्ट कार्यालय न खुलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि एक पर्यटन कारोबार ही है, जो चंबा की आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकता है। पहाड़ियों से घिरा चंबा सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन सुविधाओं की कमी उनके मार्ग में बाधा बन जाती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि चंबा की सड़कों की दशा को सुधारा जाए। चंबा के ऐतिहासिक चामुंडा और सूही समेत अन्य धार्मिक स्थलों को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने खज्जियार झील के खत्म हो रहे अस्तित्व को बचाने के लिए इसका जीर्णोद्धार किया जाए। उन्होंने मेडिकल कालेज चंबा के भवन का कार्य शुरू करने की मांग की है ताकि आगामी समय में लोगों को इसका पूर्ण लाभ मिल सके। इस मौके पर एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed