{"_id":"5c1bb290bdec22570a41fa9a","slug":"11545319056-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर डाक सेवकों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर डाक सेवकों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर डाक सेवकों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
संघ के पदाधिकारी बोले, मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी ग्रामीण डाक सेवक मंडल चंबा की हड़ताल वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। संघ के उपाध्यक्ष बसंत और सचिव कमल महाजन का कहना है कि कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट को आधा अधूरा लागू किया गया है। इसके चलते उन्हें पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने रिपोर्ट के अनुसार पांच लाख रुपये ग्रेच्युटी बनती है। मगर आधी अधूरी रिपोर्ट लागू होने के चलते उन्हें मात्र डेढ़ लाख रुपये की ग्रेच्युटी का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 महीनों में तीन बार आंदोलन कर चुके है। मगर हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलते आ रहे हैं। इसके चलते कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। उन्होंने भी कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन को ओर तेज करेंगे। इसकी जिम्मेवारी सरकार और विभाग की होगी। वहीं दूसरी तरफ डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से जिला के ग्रामीण इलाकों में डाक सेवाएं प्रभावित हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों तक डाक नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।