{"_id":"5c1a5f28bdec2256e43d1dcc","slug":"11545232168-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिता मेें डीएवी के रोहित और सोनी चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिता मेें डीएवी के रोहित और सोनी चमके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। डीएवी स्कूल चंबा के रोहित और पियूष ने राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। छात्रों की इस कामयाबी से प्रशासन गदगद है। यह प्रतियोगिता रांची के विरसा मुंडा स्टेडियम में 12 से 13 दिसंबर तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल चंबा से कुश्ती प्रतियोगिता में ईशान ठाकुर, रोहित कुमार, संगम ठाकुर और पियूष सोनी, निशानेबाजी में आदित्य सिंह बिजलवान और योगा में अक्षत ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कुश्ती में विद्यालय के छात्र रोहित कुमार और पियूष सोनी ने कांस्य पदक लेते हुए स्कूल सहित प्रदेश का नाम रोशन किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के वाइज चेयरमैन केके महाजन और विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने कोच रवि कुमार और छात्रों को बधाई दी। इसके साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।