{"_id":"5c1a5f25bdec2256c210cea7","slug":"11545232165-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लूटी वाहवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर बच्चों ने मोहा सबका मन
बोंदेड़ी स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
रसोईघर और शौचालय निर्माण के लिए दो-दो लाख देने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौंदेड़ी का वार्षिक पारितोषिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह विधायक हसंराज ने शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विस उपाध्यक्ष हंसराज को स्वागत किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना से समारोह का आगाज किया गया। इसके बाद बच्चों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने जमकर पंडाल में डांस किया। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचा और मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रति प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है और जो विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेगा वहीं जीवन में ऊंचा पद और मुकाम हासिल कर सकता है। हंसराज ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य को हासिल करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोंदेड़ी में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। जिससे क्षेत्र के छात्र और छात्राओं को कॉमर्स विषय की पढ़ाई का मौका मिल सके। उन्होंने स्कूल परिसर में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की। हंसराज ने मिड डे मील योजना के तहत रसोईघर के लिए भी 2 लाख की राशि देने का ऐलान किया। स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष ने 11 हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ही स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान भगत राम ने भी 5 हजार की राशि उपलब्ध करने की बात कही। विधानसभा उपाध्यक्ष ने शैक्षिक और अन्य गतिविधियों में शैक्षणिक सत्र के दौरान अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा और उनके बेहतरीन भविष्य की कामना की।