फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   घर के ऊपर गिरी बिजली, दो घायल

घर के ऊपर गिरी बिजली, दो घायल

Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
घर के ऊपर गिरी बिजली, दो घायल
आसमानी बिजली - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र के सूरी गांव में शनिवार को घर के ऊपर बिजली गिरने से परिवार के दो सदस्य घायल हो गए हैं। इसमें एक व्यक्ति को एक लड़की शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार लाया गया। यहां से एक को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि लड़की का उपचार किहार अस्पताल में ही चल रहा है।

उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। जब योगराज पुत्र बर्फी राम निवासी सूरी घर में आराम कर रहा था। बाहर हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान आसमान में जोरदार गर्जना हुई। इससे उनके घर के ऊपर बिजली गिर पड़ी। इससे पहले की वह घर से बाहर निकलता। बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी। घटना में उसे काफी चोटें आई हैं। डॉक्टर के उपचार के दौरान सामने आया कि हादसे में उसके सुनने की शक्ति चली गई। जबकि घर के पास लड़की रीता देवी पुत्री तिलक राज घटना के समय हाथ में मोबाइल लिए हुए थी। जो बिजली गिरने के साथ फट गया। इससे उसकी बाजू में काफी चोटें आई हैं। उसका उपचार किहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन


घर के ऊपर गिरी बिजली की चपेट में साथ बनी गौशाला भी आई। इससे यहां बंधे दो मवेशियों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पुलिस ने हादसे की स्थिति का जायजा लिया। जबकि प्रशासन की ओर से घायलों को दस और पांच हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की गई। पुलिस ने दोनों घायलों के बयान अस्पताल में जाकर दर्ज किए। एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि सूरी पंचायत में बिजली गिरने का मामला सामने आया है। इसमें दो लोग घायल हुए है। उन्हें प्रशासन की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार होने पर प्रभावितों को राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed