फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शहर के लोगों अब साल भर मिलेगा भरपूर पानी

शहर के लोगों अब साल भर मिलेगा भरपूर पानी

Sat, 31 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहर के लोगों अब साल भर मिलेगा भरपूर पानी
water - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए आईपीएच विभाग ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछा रहा है। नई पेयजल लाइन बिछने से क्षेत्र के लोगों को गर्मियों में भी भरपूर पानी मिलेगा। आठ किमी लंबी इस पेयजल लाइन का कार्य आईपीएच विभाग ने शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार मौजूदा समय में बिछाई गई पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। कई स्थानों पर यह लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस वजह से पेयजल लाइन से पानी की लीकेज होती रहती है। इस दौरान चंबा वासियों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

शहर के लोगों को बार-बार पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए आईपीएच विभाग ने इसक स्थायी हल निकालने के लिए नई लाइन बिछाने का फैसला लिया है। इसके लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की नई पेयजल लाइन बनाने का प्रपोजल बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा गया। सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इसके बाद विभाग ने पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग ने पेयजल लाइन का कार्य पूरा करने के लिए इसी साल का लक्ष्य तय किया है। अकसर इतनी लंबी पेयजल लाईन डालने के लिए दो से ढाई साल का समय लग जाता है। लाइन बिछने से चंबा मुख्य शहर, सहित आसपास के वार्डों में भी लाभ मिलेगा। जहां पर आए दिन पानी की समस्या रहती है। लाइन का कार्य पूरा होने के बाद शहर के लोगों को बारह महीने पानी की सुचारु सप्लाई मिलेगी। नई पेयजल लाइन इस तरह से बिछाई जाएगी। ताकि बारिश और अन्य घटनाओं में पेयजल लाइन को कोई नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल पूरा होगा पेयजल लाइन का कार्य : दिनेश कपूर
अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि चंबावासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए आठ किमी लंबी नई पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। पुरानी लाइन को बदलने के लिए इस लाइन को बिछाया जा रहा है। इसके बाद चंबावासियों को कभी भी पानी की समस्या नहीं आएगी। इस लाइन पर करीब साढ़े तीन करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed