फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दफ्तर में ताला, बागवानों को नहीं मिलती दवाइयां

दफ्तर में ताला, बागवानों को नहीं मिलती दवाइयां

Wed, 07 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
दफ्तर में ताला, बागवानों को नहीं मिलती दवाइयां
apple
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा ने बुधवार को सलूणी उपमंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बैठक कर उपमंडल में विकास कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। सबसे पहले उपायुक्त ने एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंनेे सब्जी मंडी नरोई का दौरा किया। यहां पर उन्होंने गरिमा ग्रीन गोल्ड योजना के तहत बने सब्जी मंडी भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद उपायुक्त ने ग्राम पंचायत सलूणी में जाकर किसानों और बागवानों के साथ बैठक की। इसमें बागवानों और किसानों ने उपायुक्त को अपनी समस्याएं बताईं। पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार ने डीसी को बताया कि विभाग के सलूणी कार्यालय में अधिकतर ताला लटका रहता है। इसकी वजह से बागवानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर उपायुक्त ने विभाग के उपनिदेशक को निर्देेश दिए कि तीन दिनों के भीतर किसी अधिकारी को कार्यालय में तैनात किया जाए। इसके अलावा किसानों और बागवानों ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें कीटनाशक दवाइयां भी नहीं मिल रही हैं। इसकी वजह से उनकी फसलों को कीड़े नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसको लेकर उपायुक्त ने एसडीएम अनिल भारद्वाज को निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर सलूणी में बागवानों-किसानों को कीटनाशक दवाई उपलब्ध करवाई जाए। कहा कि किसानों-बागवानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त हरीकेश मीणा ने कहा कि सलूणी पंचायत में बड़े सिंचाई टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर प्रस्ताव बनाने के लिए उन्होंने पंचायत प्रधान और सचिव को कहा। इस अवसर पर बीडीओ जोगेंद्र कुमार, सलूणी की प्रधान रेखा ठाकुर, उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, सचिव सीमा कुमारी, अधिशासी अभियंता हेमंत पुरी और अनिल पठानिया, समाज शिक्षा योजना खंड अधिकारी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed