फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुराही नाटी पर छात्रों संग झूमे शिक्षक व अभिभावक

चुराही नाटी पर छात्रों संग झूमे शिक्षक व अभिभावक

Sat, 02 Dec 2017 08:45 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
चुराही नाटी पर छात्रों संग झूमे शिक्षक व अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला गनेड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया । समारोह में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रूप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में बीआरसीसी तीसा रोहित भारद्वाज ने शिरकत की।

समारोह के आरंभ में गनेड़ स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक लेख राज महाजन ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम से किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य पेश किया। छात्रों ने एकल और समूहगान भी प्रस्तुत किए गए। वहीं, देशभक्ति गाने पर एक सुंदर प्रस्तुति पेश की गई। खजुआ स्कूल के छात्रों की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया। इसे सभी ने खूब सराहा। स्कूल के प्रभारी प्रदीप कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़ी। कार्यक्रम में मंच का संचालन परीक्षित ठाकुर और मानसिंह की ओर से किया गया। मुख्यातिथि रूप सिंह ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च विद्यालय स्तर पर उन्होंने कई कार्यक्रम देखे गए लेकिन ये अब तक का सबसे बढ़िया कार्यक्रम है। छात्रों को पढ़ाई के साथ इस प्रकार के उत्सवों में भी भाग लेना चाहिए। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम के आयोजन ने लिए 5100 की राशि भी दी। विशेष अतिथि रोहित भारद्वाज ने भी कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होंने भी छात्रों की रिफ्रेशमेंट के लिए 2100 रुपये की राशि भेंट की। एसएमसी अध्यक्ष ने भी अच्छे कार्यक्रम के लिए स्कूल स्टाफ की पीठ थपथपाई। अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र, अभिभावक व शिक्षक चुराही नाटी पर जमकर नाचे। इस मौके पर स्कूल प्रभारी प्रदीप कुमार, लेखराज महाजन, परीक्षित ठाकुर, मान सिंह, रुचिका महाजन, ज्योति ठाकुर, रंजीत कुमार, डिम्पल मैडम, नारायण ठाकुर, संजय कुमार, एसएमसी अध्यक्ष सहित करीब 500 छात्र व अविभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed