फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सर्दियों में मरीजों के लिए परेशानी बन सकती है टूटी खिड़कियां

सर्दियों में मरीजों के लिए परेशानी बन सकती है टूटी खिड़कियां

Sat, 11 Nov 2017 09:35 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों में मरीजों के लिए परेशानी बन सकती है टूटी खिड़कियां
मेडिकल कॉलेज चंबा की टूटी पड़ी खिड़कियां। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने कहा बजट स्वीकृत, जल्द होगी मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की टूटी हुई खिड़कियां सर्दियों के मौसम में मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। चौथी और तीसरी मंजिल के वार्डों में खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। इससे ठंडी हवाएं वार्ड में पहुंच रही हैं। हालांकि गर्मियों में मरीजों को इससे ज्यादा परेशानी नहीं आ रही थी। मगर सर्दियों में ठंडी हवा मरीजों की सेहत बिगाड़ सकती है। इसके अलावा मक्खी-मच्छर भी टूटी हुई खिड़कियों से वार्ड में घुस रहे हैं। तीमारदार टूटी हुई खिड़कियों को ठीक करवाने के लिए कई बार अस्पताल प्रबंधन से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक खिड़कियों को ठीक नहीं करवाया गया है। इसकी वजह से उपचाराधीन मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीमारदार अशोक कुमार, चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, हंसराज, मनीष कुमार, जय सिंह, चंदराम, राकेश, धर्मपाल और किशोर ने बताया कि अस्पताल की ज्यादातर खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं। कई वार्डों में खिड़कियां गिरने की कगार पर हैं। समय रहते इन खिड़कियों को ठीक नहीं करवाया गया तो आने वाले समय में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शाम के समय अस्पताल के बाहर ठंडी हवाएं चलना शुरू हो जाती है। सर्दियों में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से हवाएं तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह मरीजों की सेहत पर बुरा असर भी डाल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगाई है कि अस्पताल की टूटी हुई खिड़कियों की जल्द से जल्द रिपेयर करवाई जाए।


जल्द रिपेयर की जाएंगी टूटी हुई खिड़कियां
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल की टूटी हुई खिड़कियों की रिपेयर को लेकर बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही टूटी हुई सभी खिड़कियों की रिपेयर हो जाएगी। जहां पर शीशे बदलने की जरूरत होगी। वहां शीशे भी बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed