फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1151 students took admission in Teesa Senior Secondary School

Chamba News: तीसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1151 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Wed, 27 May 2026 04:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 04:38 AM IST
विज्ञापन
1151 students took admission in Teesa Senior Secondary School
एचपी से सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित स्कूलों में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या
विज्ञापन

कन्या विद्यालय चंबा में 894, किहार में 794 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित हुए स्कूलों में प्रवेश का आंकड़ा बढ़ गया है। उपमंडल चुराह के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में 1151 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है जो जिला चंबा के सात सीबीएसई बोर्ड सरकारी स्कूलों में सबसे ज्यादा है। हालांकि, ककीरा में यह आंकड़ा औसतन रहा। यहां 349 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसी सत्र से सीबीएसई पैटर्न के तहत इन स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। सरकार की ओर से जिलेभर से सात स्कूलों का चयन किया गया है। हालांकि, प्रारंभिक सूची में 16 स्कूलों का नाम था लेकिन सरकार की ओर से फिलहाल पहले चरण में सात स्कूलों को ही सीबीएसई बोर्ड की मान्यता मिली है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित किया गया है। लिहाजा, आगामी वर्ष परीक्षा परिणाम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में 894, सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी में 717, ककीरा में 349, किहार में 794, किलाड़ में 470, सिहुंता में 353 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में 1151 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है जो सबसे अधिक है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि तीसा स्कूल में सबसे ज्यादा अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हे। उन्होंने बताया कि ककीरा में सबसे कम 349 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सरकार की ओर से सात स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed