{"_id":"5d582fd88ebc3e89986351c4","slug":"115-road-blocke-in-chamba-due-to-rain-chamba-news-sml3042160135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-पठानकोट एनएच 154ए ठप्प, एक करोड़ रूपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-पठानकोट एनएच 154ए ठप्प, एक करोड़ रूपये का नुकसान
विज्ञापन
चंबा-पनेला मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की जिंदगी को पटरी से उतार दिया है। आलम यह है कि जिले में भरमौर-पठानकोर्ट हाईवे समेत 115 सड़कों पर आवाजाही बाधित है जबकि रावी के उफान पर आने से नदी के दूसरी ओर बसे लोगों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।
भारी बारिश के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग समेत एनएच प्राधिकरण सड़कों को बहाल करने में जुटा है। मगर हाईवे को देर शाम तक बहाल नहीं किया जा सका था। एनएच पर बाथरी, कैरू, जरंगला, बकाणी के समीप भारी भूस्खलन हुआ है।
भारी बारिश के कारण एक दिन की बारिश में हाईवे प्रबंधन को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि जिले के अन्य सड़कों को सात करोड़ पचास लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से मार्गों को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन लगातार बारिश के कारण परेशानियां बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासन ने अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
जानकारी के अनुसार जिले में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। जिले में शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार पूरा दिन जारी रही। इससे सुबह से ही यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। सड़कों पर भारी भूस्खलन होने के कारण वाहन सड़कों पर फंस गए।
सड़कों को बहाल करने के लिए प्रशासन की ओर से 93 मशीनें तैनात की गई है, जो सुबह से मार्गों को बहाल करने में जुटी है। प्रशासन ने रविवार को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से खराब मौसम के चलते मणिमहेश यात्रा पर भी रोक लगा दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे मौसम खुलने के बाद भी यात्रा करें। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
बारिश से यह मार्ग हुए बंद
चंबा-तीसा, भरमौर-पठानकोट एनएच, चुवाड़ी लाहड़ू, चंबा-जोत, बैरागढ़ चांजू, चंबा-खैरी, किहार-चंबा, बनीखेत-लाहड़ू, चंबा-पनेला, लाहड़ू ककीरा, थकोली-डुंगरू, जोत-चुवाड़ी, चंबा-साहो सहित 115 मार्ग भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हैं। इन मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी युद्धस्तर पर जुट गई है।
इनसेट
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिले में 115 मुख्य और संपर्क मार्ग/सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिनमें से 106 को आज देर शाम तक खोल दिया जाएगा। बरसात के कारण प्रमुख रूप से भूस्खलन होने से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार अभी तक करीब 7.50 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के नुकसान का आकलन राजस्व विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। उपायुक्त ने भारी बारिश के मद्देनजर जनसाधारण से सावधानी बरतने और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने का आह्वान किया है।