फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में जाम से निपटने के लिए पांच गृहरक्षक रहेंगे तैनात

खज्जियार में जाम से निपटने के लिए पांच गृहरक्षक रहेंगे तैनात

Thu, 02 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में जाम से निपटने के लिए पांच गृहरक्षक रहेंगे तैनात
खज्जियार(चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटक अब जाम में नहीं फंसेंगे। इसको लेकर ईको टूरिज्म सोसायटी ने खज्जियार में पांच गृहरक्षक जवानों की तैनाती कर दी है। एक तरफ जहां गृहरक्षक जवान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने का काम करेंगे तो वहीं खज्जियार में सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखेंगे। ईको टूरिज्म सोसायटी की ओर से पर्यटन सीजन यानी तीन महीने तक गृहरक्षक जवानों की सेवाएं ली जाएगी।
विज्ञापन


मई, जून और जुलाई माह तक जवान यहां तैनात रहेंगे। जवान मैदान में कोई हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों पर भी नजर रखेंगे। टूरिज्म सोसायटी की ओर से ऐसी व्यवस्था करने का मकसद खज्जियार में आने वाले पर्यटकों की परेशानियों को कम करना है।
विज्ञापन


जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक खज्जियार में पहुंच रहे है। अकसर यहां जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इसके लिए पांच जवानों की तैनाती कर दी गई है। यह जवान यातायात व्यवस्था से लेकर खज्जियार मैदान में सफाई व्यवस्था पर भी पैनी नजर रखेंगे। जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग चंबा के मंडलाधिकारी निशांत मंढ़ोत्रा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच गृहरक्षक जवानों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह जवान यातायात व्यवस्था और सफाई व्यवस्था समेत कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed