{"_id":"5c1e5ff1bdec2256c106dcae","slug":"111545494513-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ी स्कूल में धूम-धाम से मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ी स्कूल में धूम-धाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान मुन्नो देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य रमेश कुमार और अन्य स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों पर विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मध्यांतर में प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की शैक्षणिक और खेलकूद उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों ने जहां पढ़ाई में बढ़िया प्रदर्शन किया तो वहीं खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि स्थानीय पंचायत प्रधान मुन्नो देवी ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं केे इनाम बांटे। साथ ही बच्चों को अपने संबोधन में पढ़ाई और खेलों में आगे रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के उपप्रधान अच्छर सिंह और स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष चरण सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।