{"_id":"5c1d0b86bdec225697310f13","slug":"111545407366-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन: उपाध्यक्ष बसंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन: उपाध्यक्ष बसंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा डाक सेवकों का आंदोलन
जिला मुख्यालय में जारी रही डाक सेवकों की हड़ताल, जमकर की नारेबाजी
कहा, सरकार हर बार दे रही आश्वासन, नहीं की जा रही मांगें पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी ग्रामीण डाक सेवक मंडल चंबा की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। संघ के उपाध्यक्ष बसंत और सचिव कमल महाजन का कहना है कि पिछले चार दिनों से ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा काफी हद तक प्रभावित हो रही है। मगर विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता काफी परेशान है। संघ का कहना है कि वह मांगों को लेकर आंदोलनरत है। मगर अभी तक सरकार और विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। इस बात को लेकर पदाधिकारियों में काफी रोष है। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार और विभाग संघ की मांगों को पूरा नहीं करता है तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को ओर उग्र रूप भी देंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो ग्रेच्युटी उनकी बन रही है, वो काफी कम है। इससे डाक सेवकों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल में वह मांगों को लेकर तीसरी बार आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांगों को लेकर हर बार सरकार और विभाग की ओर से आश्वासन ही दिए जाते हैं। जबकि मांगों को पूरा करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।