{"_id":"5c191172bdec22570f347a76","slug":"111545146738-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेल में जांचा 335 लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेल में जांचा 335 लोगों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चमेरा-प्रथम पावर स्टेशन खैरी ने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रामपाल शर्मा मुख्य महाप्रबंधक चमेरा-प्रथम पावर स्टेशन ने चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। चमेरा-प्रथम पावर स्टेशन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने 335 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिविर में लोगों की मधुमेह, खून, ईसीजी इत्यादि के टेस्ट भी हुए। चिकित्सा शिविर में स्थानीय निवासी, वृद्ध, महिलाओं, बच्चों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लिया। इस मौके पर चमेरा-प्रथम पावर स्टेशन के प्रकाश चंद, महाप्रबंधक (विद्युत), सुजीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारियों समेत ग्राम पंचायत मेल की प्रधान सुनीता देवी, रावमापा मेल के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।