फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बारह सौ उपभोक्ताओं के कटेंगे पेयजल कनेक्शन

बारह सौ उपभोक्ताओं के कटेंगे पेयजल कनेक्शन

Sun, 21 Oct 2018 10:38 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
बारह सौ उपभोक्ताओं के कटेंगे पेयजल कनेक्शन
Water Tap - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। आईपीएच विभाग उदयपुर उपमंडल के अधीन आने वाले के चार वृृत्त के 1200 उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन कटने वाले हैं। इसको लेकर विभाग ने कोर्ट के जरिये उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। 1200 डिफॉल्टर उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने सात माह से अपने पानी का बिल जमा नहीं करवाया है। यह उपभोक्ता विभाग के करीब 15 लाख 56 हजार 563 रुपये कुंडली मारे बैठे हैं। इस धनराशि को अदा करने में उपभोक्ता कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को कई बार बिल जमा करवाने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। मगर उपभोक्ताओं ने इसके बावजूद भी बिलों की अदायगी नहीं की है। इसको देखते हुए विभाग ने उन्हें आखिरी बार चेताते हुए कोर्ट के माध्यम से नोटिस जारी किए हैं। अगर अब भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाए तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। ऐसे में उन्हें आने वाले समय में पेयजल किल्लत से जूझना पड़ सकता है।

46 पंचायतों के उपभोक्ता नहीं दे रहे बिल
उदयपुर उपमंडल के तहत मरेड़ी, मंगला, खज्जियार, सरोल, उदयपुर, कीड़ी और साहो के अधीन आने वाली 46 पंचायतों के 1200 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने मार्च माह से लेकर अभी तक पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया है। बार-बार नोटिस के बावजूद भी उपभोक्ताओं ने पानी का बिल भरना मुनासिब नहीं समझा। पानी के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया विभाग अगले माह शुरू कर देगा। एक बार पानी का कनेक्शन कटने पर उन्हें दोबारा कनेक्शन तभी मिलेगा, जब वह अपना लंबित बिल जमा करवाएंगे। इसके साथ ही उन्हें कनेक्शन लेने के लिए दोबारा से सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन


डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे पानी कनेक्शन : हमिंद्र
सहायक अभियंता हमिंद्र चौणा ने बताया कि उदयपुर उपमंडल के अधीन आने 1200 उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी हो चुकी है। यह उपभोक्ता पानी के बिलों का भुगतान करने को तैयार नहीं है। विभाग कई बार इन उपभोक्ताओं को नोटिस भी भेज चुका है। मगर उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed