{"_id":"5ba7cbfe867a557fff730a43","slug":"111537723390-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़का के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़का के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत बाड़का के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को सड़क के अभाव में जरूरी सामान से लेकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आती हैं।
जानकारी के अनुसार बाड़का पंचायत के साली, लांघा, पुखरी, झौड़ा, डिभर, कुटलू और पटोतरी गांवों की लगभग एक हजार से अधिक की आबादी को सड़क सुविधा के लिए मीलों पैदल सफर करना पड़ता है। लोगों को सबसे बड़ा खामियाजा तब भुगतना पड़ता है जब कोई व्यक्ति अधिक बीमार हो जाता है, या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना हो। ऐसे में मरीज को पालकी पर या पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। जबकि जरूरत की खाद्य सामग्री पीठ पर या खचर पर घर तक ले जानी पड़ती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अगर सलौट से झौड़ा तक सड़क बन जाती है तो इससे उक्त गांवों के ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार शर्मा, जोगिंद्र कुमार, देसराज, बाल कृष्ण, शिव कुमार, अजय कुमार, साभो राम, दौलत राम, परसो, धर्म सिंह, अशोक कुमार, रजेंद्र कुमार और नरेश कुमार का कहना है कि उनके गांवों में सड़क सुविधा न होने के कारण उन्हें मानसिक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कई बार विभाग से इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की है। मगर अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि सलोट से झौड़ा के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। ताकि ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि अगर लोग सड़क में आने वाली निजी भूमि विभाग के नाम करवाने को तैयार होते हैं तो उसके बाद ही आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन