{"_id":"5b61b3114f1c1b0c718b74cc","slug":"111533129489-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज प्रतियोगिता में जयेश और सुप्रिया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज प्रतियोगिता में जयेश और सुप्रिया अव्वल
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
शतरंज
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शतरंज प्रतियोगिता का समापन अखंड चंडी पैलेस में हुआ। दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बार अंडर- 13, अंडर-25 महिला वर्ग और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। समापन समारोह में सदर विधायक पवन नैयर ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। जबकि नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। अंडर-13 प्रतियोगिता में जयेश जस्वाल प्रथम, जसकीरत द्वितीय और काव्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि मयंक चौथे स्थान पर रहे।
वहीं, अंडर-25 प्रतियोगिता में अभिनव ने पहला स्थान झटका। वहीं आफताब दूसरे और पारस तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में हरिंद्र प्रथम, जितेश द्वितीय और सुरेश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में महज 10 वर्ष की सुप्रिया ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। जबकि श्रुति ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
रिदम और शीतल चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। पांच वर्षीय दीक्षा खेल का मुख्य आकर्षण रहीं। दीक्षा को आयोजक समिति की विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। आयोजक समिति की सचिव चंदन सहगल ने बताया कि मिंजर प्रतियोगिता में हुए शतरंज के सभी मुकाबले बेहद ही रोमांचक रहे। उन्होंने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि का समापन समारोह में भाग लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका का भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन