{"_id":"5acce9744f1c1b853d8b4651","slug":"111523378548-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करे प्रदेश सरकार
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
pension shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला चंबा कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें केंद्रीय मुख्य शिक्षकों, मुख्य शिक्षकों और जेबीटी की वरिष्ठता सूची पर चर्चा की गई। वरिष्ठता सूचियों के नवीनीकरण की शीघ्र कन्फर्मेशन सूची जानी करने की मांग की गई। बैठक में 4-9-14 के लंबित मांगों के शीघ्र निपटारे की मांग की गई।
बैठक में प्राथमिक सहायक अध्यापकों को जल्द नियमित करने का भी आग्रह किया गया। इसके अलावा प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी उठाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह बिजलवान, महासचिव दुर्ग दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलमणि शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह ठाकुर, संयुक्त सचिव अविनेश ठाकुर, कार्यालय सचिव हेमराज, प्रेस सचिव हेमराज कपूर, महिला विंग की सदस्य नलिनी, कमलेश कुमार, राम किशन, वीरेंद्र ठाकुर, गुरुवचन सिंह, कुलदीप सिंह, मान सिंह नेगी, सुरिंद्र कुुमार, देसराज, तेजेंद्र विक्रम, संजय महाजन, राजेश कुमार और अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन