फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ढाबों और रेस्तराओं में शौचालय न होने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

ढाबों और रेस्तराओं में शौचालय न होने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Mon, 19 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ढाबों और रेस्तराओं में शौचालय न होने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त
Toilet scandal - फोटो : india today

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि अगर रोड साइड ढाबा और रेस्तरां में शौचालय की व्यवस्था नहीं हुई तो संबंधित मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने यह निर्देश सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उपायुक्त ने कहा कि संबंधित उपमंडलाधिकारी ( नागरिक), जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और जिला पर्यटन विकास अधिकारी इसको लेकर जल्द कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि विशेष तौर से नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले यह भी सुनिश्चित बनाएं कि सभी पेट्रोल पंपों पर भी शौचालय की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। कटोरी बंगला से लेकर चंबा और चंबा-खजियार-डलहौजी मार्ग पर भी शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जिन 96 वन अधिकार समितियों का गठन होना बाकी है, उन्हें सरकार के तय 100 दिन के एजेंडे में शामिल करके समयबद्ध तरीके से गठन सुनिश्चित किया जाए। चंबा शहर में अवैध रेहड़ी और फड़ी को लेकर उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारी को कहा कि शहर में केवल वही परमिट धारक हों जिनके नाम परमिट जारी हुए हैं। रेहड़ी और फड़ी पर परमिट नंबर और परमिट धारक के आधार नंबर के साथ पहचान प्लेट लगाई जाए। इससे यह सुनिश्चित हो पाएगा कि परमिट धारक ही काम कर रहा है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारी को डंपिंग साइट चिन्हित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डंपिंग साइट का ना होना चंबा शहर के कचरे के निस्तारण में सबसे बड़ी बाधा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जारी होने वाले कार्ड के नवीनीकरण को लेकर उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग के साथ संयुक्त तौर पर काम करते हुए अगली बैठक में यह ब्यौरा दें कि जिले में कितने बीपीएल परिवार हैं। इनमें से कितनों के कार्ड बन चुके हैं। कितने कार्डों का नवीनीकरण दोबारा नहीं करवाया गया और उनका ब्यौरा भी खंडवार प्रस्तुत किया जाए। इससे जिले में मौजूद पात्र व्यक्तियों की संख्या और जारी किए कार्डों के बीच का अंतर पता चल सकेगा। उपायुक्त ने परिवहन निगम प्रबंधन को निर्देश दिए कि निगम जल्द चुवाड़ी बस अड्डे पर निर्मित होने वाले सुलभ शौचालय का प्राक्कलन सौंपे। इससे इस दिशा में भी आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी। पुराने बस अड्डे को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने अपनी जमीन को पुराने बस अड्डे की जगह पर बहुमंजिला पार्किंग निर्मित करने के लिए हामी भर दी है। ऐसे में पथ परिवहन निगम जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करे ताकि शहर की पार्किंग को लेकर सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो सके। उपायुक्त ने नगर परिषद को चौगान नंबर-3 में अनधिकृत कब्जे को हटाने और चौगान नंबर-2 में घास उगाने को लेकर भी कार्य योजना जल्द अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। करियां से पुराने बस अड्डे तक लोगों को आवागमन की सुविधा मुहैया करने को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम ने बताया कि दो-तीन दिनों के भीतर निगम के पास उपलब्ध इलेक्ट्रिक टैक्सी को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed