फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किशोर को स्क्रब टॉयफस, अस्पताल में भर्ती

किशोर को स्क्रब टॉयफस, अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Jan 2018 11:30 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
किशोर को स्क्रब टॉयफस, अस्पताल में भर्ती
डॉक्टर - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में इस साल का स्क्रब टायफस का पहला मामला सामने आया है। 12 वर्षीय किशोर में इसके लक्षण पाए गए हैं। उसे चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां विशेषज्ञों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यनूस (12) पुत्र हासमदीन निवासी गांव अकेरा डाकघर जडेरा को पांच दिन से सिर में तेज बुखार और सिर दर्द हो रहा था। इसको लेकर परिजनों ने उसे सिर दर्द की दवाई खिलाई। मगर दवाई खाने के बाद भी उसके सिर का दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर शिशु रोग विशेषज्ञ ने उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया। इसके साथ ही स्क्रब टायफस की जांच को लेकर जरूरी टेस्ट लिखे। टेस्ट की रिपोर्ट में किशोर में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद डॉक्टरों स्क्रब टायफस का उपचार शुरू कर दिया है। इससे अब अच्चे की हालत में काफी सुधार है। अस्पताल में किशोर का पांच दिन से इलाज चल रहा है। अब बच्चे के सिर का दर्द कम हो चुका है। डॉक्टरों के अनुसार दो या तीन दिन में बच्चे को अस्पताल से छुुट्टी कर दी जाएगी। वर्ष 2017 में मेडिकल कॉलेज चंबा में स्क्रब टायफस के चार मामले सामने आया थे।

ऐसे होता है स्क्रब टायफस
घास में पलने वाले पिस्सु के काटने से स्क्रब टायफस होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों के लिए घास काटते समय लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। वहीं छोटे बच्चे खेलते हुए इस पिस्सु की चपेट में आते हैं। पिस्सु के काटने के बाद सिर में तेज दर्द और बुखार के साथ शरीर में जकड़न की शिकायत रहती है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे लक्षण होने पर मरीज को समय रहते उपचार करवाना चाहिए।
विज्ञापन


स्क्रब टायफस से बचाव के तरीके
स्क्रब टायफस से बचने के लिए घर के आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। गंदगी में भी स्क्रब टायफस फैलाने वाला पिस्सु के पनपने की अधिक संभावना रहती है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि अस्पताल में स्क्रब टायफस से ग्रसित एक बच्चा भर्ती किया गया है। उसका उपचार चल रहा है। अब उसकी हालत में काफी सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed