{"_id":"5a2413494f1c1b72548c0fdf","slug":"111512313673-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा में अग्निकांड में दो हजार की घास राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा में अग्निकांड में दो हजार की घास राख
Updated Sun, 03 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघेईगढ़ में पशुओं का चारा जलकर राख
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के गांव बघेईगढ़ में रविवार को पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। पशुपालक हीरा लाल को करीब दो हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक सारा चारा जल गया था। पंचायत प्रधान महबूब खान ने बताया कि प्रभावित हीरा लाल ने पशुओं के लिए चारा एकत्रित किया था। रविवार दोपहर अचानक घास को आग लग गई। सूखी घास होने के चलते आग फैलती गई और कुछ ही देर में घास पूरी तरह जलकर राख हो गई। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावित को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। ब्यूरो