{"_id":"5a16cfbb4f1c1b7a548bebd5","slug":"111511444411-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजीर बस स्टैंड में लगा हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजीर बस स्टैंड में लगा हैंडपंप खराब
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सुरंगानी (चंबा)। उपमंडल सलूणी की पंचायत मंजीर के बस स्टैंड में लगा हैंडपंप पिछले एक साल से खराब पड़ा है। इस वजह से बस स्टैंड आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक हैंडपंप का हैंडल नहीं लगाया गया है। इसके चलते यात्रियों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीण रजनीश कुमार, गोपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, उत्तम दास, रवि कुमार, सुनील कुमार, पुरु राम, देसराज, जमालदीन, विक्रम सिंह, रमन कुमार, राजेंद्र कुमार, रशीद मोहम्मद ने बताया कि मंजीर बस स्टैंड पर पानी न होने से उन्हें पानी के लिए दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग को इस बारे में शिकायत भी की जा चुकी है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप को दुरुस्त किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।