फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भाला व बागी इलेवन की टीम ने जीते मैच

भाला व बागी इलेवन की टीम ने जीते मैच

Thu, 26 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
भाला व बागी इलेवन की टीम ने जीते मैच
cricket
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में भाला की टीम ने पल्यूर इलेवन को 25 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में बागी इलेवन ने राजपुरा को तीन विकेट से पराजित किया। जानकारी देते हुए स्कोरर विक्की ने बताया कि पहला मैच भाला बनाम पल्यूर के बीच खेला गया। इस मैच में भाला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में 130 रन बनाए। इसमें योगी ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पल्यूर की टीम 105 रन ही बना सकी। पल्यूर की ओर से अजय ने बीस रन की पारी खेली। इस जीत के साथ भाला की टीम ने 25 रनों से मैच जीत प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। दिन का दूसरा मैच बागी इलेवन और राजपुरा के बीच खेला गया। इस मैच में राजपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागी इलेवन की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बागी इलेवन की ओर से शिवा ने 18 गेंदों में 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। बागी इलेवन ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया। शुक्रवार को भी प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed