{"_id":"59401e6a4f1c1b26098b4601","slug":"111497374314-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोड़ी में एक महीने से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोड़ी में एक महीने से नहीं आ रहा पानी
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
ग्राम पंचायत पलूंही के गांव बरोड़ी के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मंगलवार को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से पानी की समस्या के समाधान की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए प्रविंद्र कश्यप ने बताया कि बगोड़ी गांव में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से पानी की समस्या का आग्रह किया लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों अमरो राम, वीना, सुमित्रा देवी, छिंबो देवी और सब्जो देवी ने बताया कि यहां विभाग का कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। पानी की पाइप जगह-जगह टूट गई है। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।