{"_id":"650f2352785fe3ba64093834","slug":"11-vocational-courses-till-12th-class-and-only-two-in-colleges-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8262-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 12वीं कक्षा तक 11 वोकेशनल कोर्स और कॉलेजों में महज दो, विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 12वीं कक्षा तक 11 वोकेशनल कोर्स और कॉलेजों में महज दो, विद्यार्थी परेशान
Sun, 24 Sep 2023 11:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
चंबा। पढ़ाई के बाद तुरंत रोजगार मुहैया करवाने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान भले ही 11 वोकेशनल कोर्स (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) स्कूली विद्यार्थियों को करवा रहा है। मगर 12वीं कक्षा पास करने के बाद इन 11 कोर्सों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए ज्यादा ऑप्शन नहीं मिल पा रहे है।
चंबा कॉलेज में मात्र दो ही कोर्स रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में ही पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। स्कूलों में हेल्थकेयर, आईटीईएस, टेलीकॉम, टूरिज्म, बीएफएस-1, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल, फिजिकल एजुकेशन, रिटेल, सिक्योरिटी और मीडिया के कोर्स करवा रहे हैं। इन कोर्सों के लिए विभिन्न स्कूलों में अध्यापक भी तैनात किए गए हैं, जो पढ़ाई करवाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण भी करवा रहे हैं, ताकि उनका ज्ञानवर्धन हो सके।
आरएमएसए की मानें तो स्कूलों में चलाए जा रहे कोसों में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद रोजगार की व्यवस्था भी है। 10 हजार रुपये तक का रोजगार इसका प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को मिलेगा बशर्ते प्रशिक्षु की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। यहां सवाल उठता है कि अगर इन्हीं कोसों में अगर बच्चे आगे पढ़ना चाहें, तो कहां जाएं। ऐसे में कॉलेज में सभी 11 वोकेशनल कोर्स शुरू करवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
कॉलेज में रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के कोर्स करवाए जा रहे है। इसके लिए दोनों कोर्स में 80 सीटें मिली हैं। अन्य कोर्सों में पढ़ाई कर चुके विद्यार्थी भी इनमें प्रवेश ले सकते हैं।
-डॉ. मोहिंद्र सलारिया, समन्वयक, वोकेशनल कोर्स, चंबा कॉलेज