फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   11 SMC teachers of Pangi on strike

Chamba News: पांगी के 11 एसएमसी शिक्षक हड़ताल पर

Fri, 21 Feb 2025 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
11 SMC teachers of Pangi on strike
पांगी के 11 एसएमसी शिक्षक हड़ताल पर
विज्ञापन

विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर सात प्राथमिक स्कूलों में भेजे अध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के 11 एसएमसी शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अध्यापकों ने बीईईओ पांगी को लिखित में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बारे में सूचित किया था। इसके तहत बीईईओ की ओर से प्रतिनियुक्ति के आधार पर सात स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, एसएमसी अध्यापकों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है, वे अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे।
शिक्षा खंड पांगी में वर्ष 2012 से विभिन्न स्कूलों में 96 स्कूल प्रबंधन समिति के तहत रखे गए अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अध्यापकों सुरेंद्र कुमार, केवल किशन, जीवन, सुरेश, ध्रुव, चुनी हुसैन, तेज सिंह और रूसली देवी आदि का कहना है कि वे पिछले 13 वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रहे हैं लेकिन, सरकार ने अब तक उनके लिए कोई स्थायी नीति नहीं बनाई है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी समेत भविष्य की चिंता सता रही है। कई बार संघ के माध्यम से प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री के समक्ष एसएमसी अध्यापकों के लिए स्थायी नीति बनाने को लेकर आवाज बुलंद की जा चुकी है। बावजूद इसके अभी तक प्रदेश सरकार ने उनकी सुध न ली है। इससे खिन्न होकर अब एसएमसी अध्यापकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रैई, खज्जियार, हिलुटवान, अजोग, कुमार, मिचम और चलासरी स्कूलों के एसएमसी अध्यापक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

शिक्षा खंड पांगी की बीईईओ जीवो देवी ने बताया कि सात प्राथमिक स्कूलों में तैनात एसमएसी अध्यापक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हैं। इससे पहले वे एक आवेदन छोड़ गए हैं। एसएमसी शिक्षकों के हड़ताल पर जाने की जानकारी मिलने पर प्रतिनियुक्ति पर अध्यापक स्कूलों में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed