फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दृढ़ निश्चय और संकल्प लेकर महिलाएं हासिल करें हर मुकाम

दृढ़ निश्चय और संकल्प लेकर महिलाएं हासिल करें हर मुकाम

Thu, 28 Feb 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
दृढ़ निश्चय और संकल्प लेकर महिलाएं हासिल करें हर मुकाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। मिलेनियम बहु तकनीकीमहाविद्यालय भद्रम में वीरवार को ‘अमर उजाला’ ने अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सदर थाना के प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कॉलेज की प्रिंसिपल पुनीत महाजन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान अपराजिता का अर्थ समझाया।

साथ ही नारी शक्ति के बारे में कई उदाहरण भी पेश किए। उन्होंने कहा कि नारी अगर दृढ़ निश्चय कर ले तो बड़े से बड़े मुकाम को भी आसानी से हासिल कर सकती हैं। नारी के भीतर सहनशीलता की ऐसी शक्ति होती है, जोकि अन्य किसी के पास नहीं। छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने अरुणीमा सिन्हा का उदाहरण दिया।
विज्ञापन


कहा कि अरुणीमा सिन्हा एक ऐसी एथलीट थी, जोकि दोनों टांगें कटने के बाद भी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ी। इसके पीछे उनका दृढ़ निश्चय और संकल्प था। उनसे प्रेरणा लेकर महिलाएं और युवतियां दृढ़ संकल्प व निश्चय करके मंजिल की राह पर चलती हैं, तो हर कामयाबी को हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को कानून की जानकारी देते हुए कहा कि सबसे बड़ा कानून संविधान है। संविधान को ध्यान में रखकर ही अन्य कानून को लागू किया जाता है। कानून में महिलाओं के लिए क्या-क्या अधिकारी हैं, के बारे में भी उन्होंने छात्राओं को पूरी जानकारी दी। आज देश की हरेक महिला को अपराजिता बनने की आवश्यक्ता है। तभी शक्तिशाली देेश का निर्माण होगा।

चाइल्ड लाइन समन्वय कपिल शर्मा ने छात्राओं को चाइल्ड लाइन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें कहीं पर भी अनाथ, अर्ध अनाथ बच्चे मुसीबत में फंसे हुए दिखाई देते हैं, तो इसकी सूचना चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दें। इसके अलावा घर और ढाबे पर 14 वर्ष की कम आयु वाला बच्चा मजदूरी करता हुआ नजर आने पर तुरंत चाइल्ड लाइन को अवगत करवाएं। जिससे बच्चे की जिंदगी को बरबाद होने से बचाया जा सके।


जिला औद्योगिक केंद्र से आए बबलू चौहान ने छात्राओं को सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इन योजनाओं का लाभ उठाकर युवा खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। इस मौके पर संस्थान का स्टाफ भी मौजूद रहा। इस मौके पर मिलेनियम बहुतकनीकी महाविद्यालय भद्रम के प्राचार्य पुनीत महाजन ने ‘अमर उजाला’ के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला के किए जा रहे बेहतरीन प्रयास को भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed