फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्वास्थ्य मंत्री ने तलब किया मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की बिक्री का रिकॉर्ड

स्वास्थ्य मंत्री ने तलब किया मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की बिक्री का रिकॉर्ड

Fri, 01 Feb 2019 06:54 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने तलब किया मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की बिक्री का रिकॉर्ड
vipin parmar - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की खरीद को लेकर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से दवाइयों के बिलों समेत अन्य सभी दस्तावेजों को उनके कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को जब चंबा मेडिकल कॉलेज के दवाई भंडारण का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पर उन्हें सरकारी बिलों के साथ प्राइवेट बिल देखे। इसको लेकर वह भड़क उठे।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में दवाइयों के प्राइवेट बिल क्यों रखे गए हैं। इसका मतलब है कि अस्पताल प्रबंधन निजी दुकानों से दवाइयों की खरीद की जा रही है। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री को इन बिलों के बारे में जानकारी दी। मगर स्वास्थ्य मंत्री इससे संतुष्ट नहीं हुए। अस्पताल प्रबंधन से सरकार की ओर से दी जाने वाले सभी दवाइयों का रिकॉर्ड मांगा है। अगर दवाइयों के बिलों में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो अस्पताल प्रबंधन पर स्वास्थ्य मंत्री कार्रवाई कर सकते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल के रसोई घर में पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने राशन समेत सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए कि रसोईघर को लेकर जल्द ही टेंडर करवाए जाएं। इसके साथ ही मरीजों को दिए जाने वाले खाने की रोजाना गुणवत्ता जांची जाए। अगर किसी प्रकार की खामी खाने में नजर आती है, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जिससे मरीजों को स्वच्छ और गुणवत्ता वाला खाना मिल सके। रसोई घर के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसूति कक्ष का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत स्टाफ नर्सों से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। प्रसूति कक्ष के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने दबिश वार्ड में दी। जहां पर भर्ती मरीजों से उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं जैसे दवाई और टेस्ट को लेकर फीड बैक ली। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने आपातकालीन कक्ष का दौरा किया। यहां पर इमरजेंसी में मिलने वाली दवाइयों का रिकॉर्ड जांचा। इसके साथ ही मरीजों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed