फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार की चार पंचायतों के बीस गांवों में आठ दिनों से अंधेरा

खज्जियार की चार पंचायतों के बीस गांवों में आठ दिनों से अंधेरा

Fri, 25 Jan 2019 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार की चार पंचायतों के बीस गांवों में आठ दिनों से अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। चार पंचायतों के बीस गांव आठ दिनों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। मगर बिजली बोर्ड इन गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाया है। इसके लिए बोर्ड की लापरवाही नजर आ रही है। लोगों ने बताया कि आठ दिनों से अंधेरे में डूबे गांव को रोशन करने के लिए बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं। इस वजह से ग्रामीणों को ठंड भरी रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत खज्जियार, रठियार, कोहलड़ी और सिंगी के बीस गांव ऐसे हैं। जहां पर आठ दिनों से अंधेरा पसरा है। लोगों को रात के समय घरों में रोशनी करने के लिए दीया और मोमबती जलानी पड़ रही है। जबकि ठंड से राहत पाने के लिए लोग हीटर का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से लोग सर्दी की ठंडी रातों में ठिठुरने को मजबूर हैं।

ग्रामीण राजेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, चेतराम, कमल कुमार, योगेश, हंसराज, जितेंद्र, रजनीश कुमार, कमलेश और योगराज ने बताया कि पंचायतों की बिजली सप्लाई का जिम्मा बोर्ड ने इकलौते स्पेशल फोरमैन के हवाले कर रखा है। उन्होंने कहा कि गांवों में जब भी बिजली सप्लाई गुल होती है, तो लोग उपरोक्त फोरमैन को अपनी समस्या बताते हैं। फोरमैन से लोगों को जवाब मिलता है कि उनके पास स्टाफ की कमी है। बिजली की खराब लाइनों को जल्द ठीक नहीं कर पाएंगे। बिजली की तारों को ठीक करने का कार्य लाइन मैन और टीमेट का होता है। जोकि उनके पास नहीं है। बिजली बोर्ड के एसई संजीव रैना ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही गांवों में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को बहाल करवाया जाएगा। इसके साथ ही बिजली बहाल करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed