फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   राफेल मामले को गलत तरीके से पेश कर रही कांग्रेस

राफेल मामले को गलत तरीके से पेश कर रही कांग्रेस

Thu, 20 Dec 2018 08:51 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
राफेल मामले को गलत तरीके से पेश कर रही कांग्रेस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राफेल मामले को कांग्रेस ने गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है। इसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि देश नहीं बल्कि पूरे विश्व में निखर कर सामने आई है। हालांकि, कांग्रेस ने इस छवि तो धूमिल करने की कोशिश की गई है। मगर सर्वोच्च न्यायालय ने बता दिया है कि ईमानदार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। सर्किट हाउस चंबा में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विस उपाध्यक्ष ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल के मामले को गलत तरीके से चुनावों के दौरान उछालने का प्रयास कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं।
इस विकासात्मक सोच का परिणाम है कि देश आगे प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि दो दशकों से कांग्रेस ने देश को खत्म करने की कोशिश की थी। प्रधानमंत्री की विकासात्मक नीति और प्रगतिशील कार्यों के चलते ही उससे पार पाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत में विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। राफेल जैसे छोटे-मोटे मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। राफेल मामले में कांग्रेस दुष्प्रचार करने में जुटी थी, उसका पर्दाफाश हुआ है। कांग्रेस को सही नसीहत सर्वोच्च न्यायालय ने दे दी है। कांग्रेस ने ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता पर कुठाराघात करने का प्रयास किया था। देश का बच्चा-बच्चा देश के प्रधानमंत्री के साथ है। कांग्रेस की कड़ी शब्दों में भर्त्सना करते हुए विस उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि कांग्रेस ड्रामा करते हुए अलग-अलग मंचों पर प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों का आवाह्न किया कि वे सही सरकार के साथ चले और 2019 का चुनाव फिर से कांग्रेस को मात देकर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed