{"_id":"5be99264bdec2269945caac7","slug":"101542034020-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों में हिमपात और मैदानों में बारिश से बढ़ी शीत लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों में हिमपात और मैदानों में बारिश से बढ़ी शीत लहर
Updated Mon, 12 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
snow
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले में सोमवार को ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। इस दौरान कबायली क्षेत्र भरमौर, पांगी, किहार सेक्टर, सलूणी, साहो, सिल्लाघ्राट, तीसा की ऊपरी धाराओं में रूक-रूक कर बर्फबारी जारी रही। वहीं, निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
तापमान में गिरावट आने से लोग दिन भर घरों में ही दुबके रहे। जानकारी के अनुसार भरमौर की ऊपरी धाराओं मणिमहेश, चौबिया, कुगति, सुपा, घटोर, तुंदाह, बड़ग्रा, बटोत, रूहणूकोठी, उलांसा, जालसू और कवारंसी की धाराओं में 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। जबकि, निचले क्षेत्रों में पूरा दिन भर रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
इसके अलावा पांगी के हुडान-भटोरी, साच पास में भी ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं, सेक्टर किहार के अधीन आने वाली ऊपरी पहाड़ियों सौणतीथ, गुल्लू की मंड़ी, वनकागोठ, गढ़ माता, पद्धरी जोत, मराली धार में पांच सेंटीमीटर तक हिमपात होने की सूचना है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से प्रदेश भर में मौसम का मिजाज और बिगड़ेगा। इस दौरान बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन