फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शराब के ठेके के विरोध में पुर्थी के ग्रामीणों ने किया नौ घंटे चक्का जाम

शराब के ठेके के विरोध में पुर्थी के ग्रामीणों ने किया नौ घंटे चक्का जाम

Thu, 01 Nov 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके के विरोध में पुर्थी के ग्रामीणों ने किया नौ घंटे चक्का जाम
protest chamba - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पुर्थी पंचायत के पुर्थी गांव में शराब के ठेके के विरोध में वीरवार को पंचायत के बाशिंदों ने नौ घंटों तक चक्का जाम किया। मार्ग बाधित होने से एचआरटीसी बसों समेत कई वाहन मार्ग में फंसे रहे। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। ग्रामीण शराब के ठेके को यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीण पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं। मगर इसके बाद भी जब प्रशासन ने शराब ठेके को नहीं हटाया तो ग्रामीणों को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। इसके विरोध में वीरवार सुबह साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े चार बजे यातायात को बहाल करवाया। तहसीलदार पांगी के ग्रामीणों को तीन दिनों के भीतर पुर्थी गांव से शराब का ठेका हटाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही ग्रामीणों ने यातायात के लिए बहाल करने को राजी हुए। वहीं, यातायात व्यवस्था के सुचारू हो जाने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब हो कि पुर्थी पंचायत के गांव पुर्थी में शराब का ठेका होने से अक्सर शराबी नशे में हुड़दंग मचाते रहते हैं। इतना ही नहीं कई मर्तबा शराबियों ने साथ लड़ाई-झगड़ा भी करते हैं। इसके चलते बीते दिनों में पुर्थी पंचायत के बाशिंदे पांगी प्रशासन से मिले और प्राथमिकता के आधार पर पुर्थी से शराब ठेके को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर एक नवंबर तक शराब के ठेके को दूसरी जगह पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो वह चक्का जाम कर देंगे। इसकी पूरी जिम्मेवारी शासन-प्रशासन की ही होगी। शराब का ठेका दूसरी जगह पर स्थानांतरित न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार को किलाड़-मनाली मार्ग पर पुर्थी के पास सुबह साढे़ छह बजे चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने किसी भी वाहन को मार्ग से गुजरने नहीं दिया। चक्का जाम के दौरान ग्रामीण पांगी प्रशासन से शराब के ठेके को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने की मांग पर भी अड़े थे। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार पांगी रोशन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें। तहसीलदार पांगी ने ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद ठेके के मालिक को बुलाकर ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराते हुए तीन दिनों के भीतर-भीतर पुर्थी से शराब के ठेके को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने बारे में निर्देश जारी किए। ग्रामीणों की मांग पूरी हो जाने पर ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार हुए। चक्का जाम होने से किलाड़-मनाली मार्ग पर चक्का जाम होने से एचआरटीसी की दो बसें पुर्थी-सुल्वास, पुर्थी-साच-किलाड़ समेत दर्जनों निजी वाहनों की आवाजाही थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार पांगी रोशन शर्मा ने बताया कि पुर्थी के ग्रामीणों ने शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर चक्का जाम किया था। बहरहाल, शराब ठेके के मालिक और ग्रामीणों के बीच सुलह करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर शराब के ठेके को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने के बारे में शराब ठेके के मालिक को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed