फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लच्छी-लच्छी लोग गलांदे... पर झूमे श्रोता

लच्छी-लच्छी लोग गलांदे... पर झूमे श्रोता

Thu, 25 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लच्छी-लच्छी लोग गलांदे... पर झूमे श्रोता
अमर उजाला - फोटो : amarujala
चंबा। मिनी मिंजर के नाम से मशहूर चंबा उत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायिका ममता भारद्वाज ने खूब धमाल मचाया। ममता ने पहाड़ी और बॉलीवुड गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, लच्छी-लच्छी लोग गलांदे, ये समां है प्यार का, तू तां आए मिलदी, शिमला रे बाजार और तेरी गलियां-गलियां... सहित अनेक गीत पेश किए। इससे पूर्व संध्या की शुरुआत मुसाधा गायन से की गई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने चम्बयाली गीत से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके उपरांत सोनू महाजन ने मंच संभाला। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भूपेश तूर, पंकज शर्मा, नितिश राजपूत, आरती ठाकुर और परिस गर्ग ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके उपरांत फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें जिले के युवक और युवतियों ने भाग लिया। द्वितीय संध्या में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अजय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि अधिशाषी अभियंता आईपीएच दिनेश कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वंदना कला मंच की ओर से सुरजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed