फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तरेला-मंगली मार्ग छह दिनों से बंद, एक दर्जन वाहन फंसे

तरेला-मंगली मार्ग छह दिनों से बंद, एक दर्जन वाहन फंसे

Thu, 27 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
तरेला-मंगली मार्ग छह दिनों से बंद, एक दर्जन वाहन फंसे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। तरेला-मंगली मार्ग तरेला नाला में सड़क धंसने से छह दिनों से बंद पड़ी है। इसकी वजह से दो पंचायतों के लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते शनिवार को तरेला नाला के पास 800 मीटर सड़क का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की जद में आने से धंस गया था। इसकी वजह से एक दर्जन छोटे वाहन फंस गए।

गौरतलब हो कि भारी बारिश के चलते तरेला-मंगली मार्ग तरेला नाला के पास सड़क धंसने से बंद पड़ा है। मार्ग के वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित होने से में मंगली और बौंदेड़ी पंचायत के अधीन आने वाले दो दर्जन गांवों की दस हजार की आबादी की दिक्कतें झेल रही है। मंगली और बौंदेड़ी पंचायतों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित सब्जियों की सप्लाई भी बंद पड़ी है। इसके अलावा किसानों को मटर की फसल मंडियों तक पहुंचाने के लिए जान जोखिम में डाल कर ही नाला पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण चैन सिंह, रूप लाल, देवी प्रसाद, नानक चंद, अमर सिंह, सुरेंद्र, केवल कुमार, रवि, हंसराज, राजिंद्र और अरविंद ने बताया कि तरेला मंगली मार्ग बंद होने से ग्राम पंचायत मंगली और बौंदेड़ी के किसानों को मटर की फसल मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी आ रही है। किसानों को बोरियों में मटर की फसल भरकर पीठ या खच्चरों के माध्यम से तरेला तक पहुंचानी पड़ रही है। मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है। जल्द ही मार्ग बहाल नहीं हुआ तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त मार्ग को जल्द बहाल करवाया जाए। ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगली और बौंदेड़ी पंचायत के इन गांवों के लोग झेल रहे दिक्कतें
मंगली, भोडास, थनूड़, मंजोर, अंदवास, जालू, किंद्री, दौलाह, बौंदेड़ी, थाटा, कयोडा प्रथम, क्योडा द्वितीय, घरी, सौंल, कुलाला और मंडूण गांवों की दस हजार की आबादी को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब मौसम साफ हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू करवा कर मार्ग को बहाल करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed