फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होली में मांगों को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

होली में मांगों को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

Sat, 07 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
होली में मांगों को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन
Protest Shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

होली (चंबा)। होली में सीटू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हैलीपैड पर धरना-प्रदर्शन किया। ड्ढसकी अध्यक्षता बजोली-होली प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने की। धरने प्रदर्शन में भाग लेने के लिए करीब 1600 मजदूर इकट्ठा हुए।

 

धरने को यूनियन के महासचिव संतोष कुमार, दौलत राम और अजय कुमार ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सीटू का इतिहास संघर्षों का इतिहास रहा है। मजदूरों को आज की तारीख में जो वेतन ओर सुविधाएं मिल रही हैं।

विज्ञापन


उसमें मजदूर आंदोलन की कुर्बानियां शामिल हैं। आगे भी संघर्षों को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत दिनों जो समझौता दूसरी यूनियन के साथ किया है। वह सीटू से संबंधित यूनियन को मंजूर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह समझौता मजदूरों के लिए नुकसान देय है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीटू की 25 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी की मांग सरकार और परियोजना प्रबंधन को पूरी करनी होगी।


उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांग को कंपनी प्रबंधन पूरा नहीं करती है तो इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मजदूरों को 18000 रुपये न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग हो रही है। सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने भी मजदूरों को संबोधित किया। उन्होंने मजदूरों को एकजुटता दिखाने के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed