फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मेडिकल कॉलेज मीटर में आग, टेस्ट हुए ठप

मेडिकल कॉलेज मीटर में आग, टेस्ट हुए ठप

Fri, 09 Feb 2018 10:38 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मीटर में आग, टेस्ट हुए ठप
amarujala - फोटो : amarujala

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एसआरएल लैब के साथ लगे बिजली के मीटर में आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। आग देख टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे मरीज और तीमारदार वहां से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


लैब के कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित एसआरएल लैब के लगे बिजली मीटर में यकायक आग लग गई। मीटर में लगी आग से उठने वाली लपटों को देखकर टेस्ट करवाने आए मरीज और तीमारदारों में अफरा तफरी मच गई। मेडिकल कॉलेज में आईसीटी लैब भी है, जहां गर्भवती महिलाओं के टेस्ट होते हैं।
विज्ञापन


आईसीटी लैब में महिलाओं की भीड़ रहती है। आग से आईसीटी लैब में होने वाले टेस्ट भी ठप हो गए। बिजली मीटर जलने से लैब की बिजली चली गई। अस्पताल प्रबंधन ने आग लगने की कारणों की जांच करवाने के लिए बोर्ड कर्मचारियों को बुलाया। कर्मी ने बताया कि ओवरलोड के कारण मीटर में आग लगी है। अस्पताल में हीटरों सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल होने से बिजली की खपत ज्यादा हो रही है। बोर्ड कर्मचारियों ने प्रबंधन को बताया कि लोड के हिसाब से उपरोक्त स्थान पर बड़ा मीटर लगेगा। इसके बाद इस तरह की कोई समस्या सामने नहीं आएगी। इसके लिए अस्पताल को बड़े मीटर के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
कर्मचारियों को दिए निर्देश : डॉ. विनोद शर्मा
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बिजली का मीटर जलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हीटर की डबल रोड का इस्तेमाल न करें। साथ ही जले हुए मीटर के स्थान पर ज्यादा क्षमता वाला मीटर लगाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed