फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रियासतकाल में बनी सड़क आज दिन तक कच्ची

रियासतकाल में बनी सड़क आज दिन तक कच्ची

Wed, 07 Feb 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
रियासतकाल में बनी सड़क आज दिन तक कच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहो (चंबा)। संगेरा-मढ़ी-कौंसी सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। रियासतकाल में बनी इस सड़क की प्रशासन और विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। रियासतकाल में राजा साहो अपनी प्रजा से मिलने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते थे। सड़क को आज तक पक्का नहीं किया गया है। यह सड़क साहो कस्बे को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। सड़क को पक्का और चौड़ा करने के लिए ग्रामीण कई बार प्रशासन और विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें मात्र आश्वासन ही मिला। सड़क को पक्का करने का कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया।

ग्रामीणों महाराज सिंह, लाल चंद, नवीन कुमार, प्रकाश चंद, मुन्ना, दीपक, रिंकू, मोनू, पिंकू, आलोक सिंह और नरेश कुमार ने बताया कि सड़क के पक्का होने से संगेरा, कौंसी, कुठार, टिकरी, मढ़ी, तोरली, लाहड़ी, मट, अनघोटू, डुगली, लघेई, भलोली सहित अन्य गांवों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इन गांवों में रहने वाले किसानों को अपनी नकदी फसल को मुख्यालय तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में सड़क पर आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। मिट्टी घुलने से फिसलन बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सड़क दिन प्रतिदिन संकीर्ण होती जा रही है। इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि मार्ग को जल्द चौड़ा और पक्का किया जाए, जिससे लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed