{"_id":"5a70a8084f1c1bf07b8b474d","slug":"101517332488-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत परियोजना को लीज मनी जमा न करवाने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत परियोजना को लीज मनी जमा न करवाने पर नोटिस
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
notice
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली (चंबा)। लीज मनी जमा न करवाने पर होली क्षेत्र में निर्माणाधीन होली-बजोली पन विद्युत परियोजना को उपतहसील होली ने नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर नायब तहसीलदार ने एक फरवरी तक परियोजना प्रबंधन को लीज मनी जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि परियोजना प्रबंधन की ओर से राशि जमा नहीं करवाई गई तो परियोजना का काम बंद करवा दिया जाएगा। इसके लिए परियोजना प्रबंधक जिम्मवार होगा। नायब तहसीलदार की ओर से नोटिस जारी करने का उद्देश्य परियोजना प्रबंधकों से लीज मनी निकलवाना है।
जानकारी के अनुसार परियोजना प्रबंधन की ओर से वर्ष 2014-15 तक की राशि उप तहसील कार्यालय में जमा करवाई गई है। जो करीब दो करोड़ सोलह लाख चालीस हजार सात सौ पांच रुपये थी। मगर इसके बाद लीज मनी की राशि जमा नहीं करवाई गई है। इस संबंध में लेखा परीक्षा शिमला ने बकाया राशि 11 करोड़ 24 लाख 42 हजार आठ सौ सत्ततर रुपये निकाली गई है। यह राशि कंपनी को एक फरवरी तक जमा करवानी होगी। उप तहसील कार्यालय से जारी हुए नोटिस के बाद परियोजना प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार होली के गिरधारी लाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लीज मनी जमा न करवाने पर परियोजना को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर एक फरवरी तक परियोजना प्रबंधक राशि जमा नहीं करवाते हैं तो परियोजना का काम बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन