{"_id":"5a6f596b4f1c1bd34b8b5abd","slug":"101517246827-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्टोर से भरे दस दवाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्टोर से भरे दस दवाइयों के सैंपल
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drugs
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा अस्पताल के सरकारी दवाओं के स्टोर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस दवाइयों के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ की लैब में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई मरीजों और डॉक्टरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अमल में लाई है। शिकायत में चिकित्सकों और मरीजों ने कई दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। विभाग की इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने दवाई के स्टोर में जाकर दवाइयों के सैंपल भरे। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई सैंपल की रिपोर्ट आने पर होगी। सरकारी दवाइयों के स्टोर से दर्द निवारक, संक्रमण निरोधक, बीपी और दर्द निवारक इंजेक्शन के सैंपल उठाए गए हैं। शिकायत है कि इन दवाइयों के इस्तेमाल से मरीजों को सकारात्मक नतीजे नहीं मिल रहे थे। डॉक्टरों ने भी इन दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों की जांच करने का निर्णय लिया है। इसके चलते सरकारी स्टोर से इन दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजे जाएंगे। जांच के दौरान अगर सैंपल फेल होता है। तो अस्पताल में संबंधित दवा की ब्रिकी पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही दवा निर्माता कंपनी को विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। इसके अलावा बाजार में भी इन दवाओं की बिक्री बंद हो सकती है। चंबा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के उपचार के लिए ज्यादातर दवाईयां सरकारी स्टोर से ही जाती है। ऐसे में दवाओं की गुणवत्ता की नियमित जांच होना जरूरी है। दवाओं के नतीजों को लेकर विभाग डॉक्टरों व मरीजों से समय-समय पर राय लेता रहता है। उसके आधार पर दवाओं के सैंपल भरे जाते हैं।
रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई : नरेंद्र ठाकुर
ड्रग इंस्पेक्टर नरेेंद्र ठाकुर ने बताया कि अस्पताल के दवाईयों के स्टोर से दवाइयों के दस सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा। यहां पर दवाइयों की गुणवत्ता की जांच होगी। लैब की रिपोर्ट आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन